फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: शिवालय पर गिरी बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त

Sat, 01 Jul 2023 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
वजीरगंज के मजगवां गांव में बिजली गिरने से टूटा ​शिवालय का गुंबद। - संवाद
विज्ञापन
गोंडा। वजीरगंज विकासखंड के मझगवां गांव में शुक्रवार देर रात शिवालय पर बिजली गिर गई। इससे शिवालय के शिखर व गुंबद का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, बिजली गिरने से कोई जनहानि नहीं हुई। गांव के राजकपूर सिंह ने बताया कि मौसम में आए बदलाव के चलते शुक्रवार को सुबह से ही तेज हवा चलने के साथ बारिश हो रही है। गांव में ही राजघराने की ओर से बनवाया गया प्राचीन शिवालय है। झमाझम बारिश के दौरान शुक्रवार देर रात शिवालय पर बिजली गिर गई। राजकपूर के मुताबिक बिजली गिरने की आवाज इतनी तेज थी कि लोग सहम गए। शिवालय के शिखर व गुंबद का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें