गोंडा। बृहस्पतिवार की सुबह तेज धूप रही। दोपहर में कुछ देर के लिए बादल छाए। करनैलगंज व मकसनवा क्षेत्र में तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई। हालांकि कुछ देर बाद उमस बढ़ गई है।
मौसम के तेवर नरम नहीं पड़ रहे हैं। जिससे लोगों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। बृहस्पतिवार की दोपहर करनैलगंज में तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। कुछ देर बाद फिर तेज धूप निकल आई। वहीं मसकनवा संवाद के अनुसार बाजार में तेज हवाओं के साथ हल्की बरसात हुई। दस मिनट तक तेज हवाओं और बारिश व घने बादलों ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। लेकिन उसके बाद तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हो गए।