फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पत्नी के हत्यारे को आजीवन कारावास

Fri, 07 Nov 2025 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। पत्नी की हत्या के मामले में दोषी पति को शुक्रवार को अदालत ने आजीवन कारावास और 12 हजार रुपये जुर्माने से दंडित किया है। देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लच्छीपुर निवासी शिवलाल कोरी ने थाने में दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि लगभग 16 वर्ष पूर्व उन्होंने अपनी बेटी की शादी वजीरगंज के ग्राम काशीपुर डीहा निवासी हरिप्रसाद कोरी से की थी। हरिप्रसाद पत्नी पर शक करता था। आठ अप्रैल 2023 की सुबह साढ़े पांच बजे जब वह शौच के लिए घर से बाहर निकली, तभी हरिप्रसाद ने बांके से हमला कर उसकी हत्या कर दी। विवेचना में पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया। ट्रायल के दौरान शिवलाल कोरी सहित अन्य गवाहों के बयान और साक्ष्यों के आधार पर एडीजे (एफटीसी प्रथम) नित्या पांडेय ने आरोपी हरिप्रसाद कोरी को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें