गोंडा। किसानों को खाद की पक्की रसीद न देने और ओवर रेटिंग की शिकायत मिलने पर दो खाद की दुकानों का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। मंगलवार को जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह की अगुवाई में टीम मनकापुर के हबीब नगर स्थित खान खाद भंडार व सायना चौराहा स्थित जायसवाल खाद भंडार पर पहुंची। यहां पर किसानों को खाद की पक्की रसीद नहीं दी जा रही थी। किसानों ने शिकायत किया कि खाद की ओवर रेटिंग की जा रही है। शिकायत सही मिलने पर दोनों दुकानों का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। दोनों दुकानों से खाद के नमूने लिए गए। वहीं गुप्ता खाद भंडार मनकापुर, सुरेश खाद भंडार कोनगईया, पटेल खाद भंडार कोनगईया तथा गुप्ता खाद भंडार बभनजोत में खाद वितरण की जांच की गई। जिला कृषि अधिकारी ने कहा कि सभी खाद विक्रेताओं को निर्देशित किया गया है कि प्वाइंट आफ सेल मशीन से खाद की बिक्री करें। संवाद