बभनान (गोंडा)। रेलवे समपार फाटक खोलते समय पिकअप ने टक्कर मार दी। इससे फाटक टूट गया। गेटमैन की सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने आरोपी चालक को हिरासत में लिया है।
शुक्रवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे बभनान पूर्वी समपार फाटक संख्या 222 ए पर गोरखपुर की तरफ जा रही ट्रेन को लाइन क्लीयर दी गई। गेटमैन ने गेट बंद कर दिया। ट्रेन गुजरने के बाद गेट उठाया जा रहा था। तभी गौराचौकी की ओर से बभनान बाजार की तरफ जा रही पिकअप ने उसमें टक्कर मार दी। इससे गेट का बूम टूट गया। पिकअप को तुरंत रुकवा लिया गया। इसके साथ ही स्लाइडर लगाकर गेट से आवागमन रोका गया। आरपीएफ चौकी प्रभारी ने बताया कि आरोपी पिकअप चालक मोनू गुप्ता निवासी चमरूपुर थाना छपिया को हिरासत में लेकर रेलवे एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। स्लाइडर लगाकर अप व डाउन ट्रेनों का संचालन जा रहा है। रेलवे की टीम गेट दुरुस्त कर रही है।