कटरा बाजार। कटुआ नाला निवासी सत्यम सिंह ने मुख्यमंत्री को खून से पत्र लिखकर मांग की है कि बहराइच के ज्ञानापुर गांव का पानी टेढ़ी नदी में गिराने के लिए बनाए जा रहे नाले का निर्माण रोका जाए। उन्होंने कहा कि नदी में गांव के बच्चे स्नान करते हैं। साथ ही कटुआ नाला, टेढ़ी और रायपुर आदि गांवों की दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन भी यहीं किया जाता है। नाले से गांव का गंदा पानी नदी में गिरने से बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ सकता है। उन्होंने बताया कि पूर्व में बहराइच व गोंडा के अधिकारियों को भी पत्र भेजा था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। (संवाद)