फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरैया थाने में घुसा तेंदुआ, हड़कंप

Mon, 04 Jan 2016 10:57 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जंगली जानवरों से अब थाना भी अछूता नहीं रह गया है। हरैया थाना परिसर में शनिवार रात करीब 11 बजे एक तेंदुआ घुस गया। तेंदुए ने कुत्ते के तीन पिल्लों को निवाला बना लिया। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को थाना परिसर से बाहर निकालने में सफलता मिली।
विज्ञापन


तेंदुए के भय से थाना सहित आसपास के लोग रातभर नहीं सो सके। वन विभाग ने भी सुरक्षा के मद्देनजर अलर्ट जारी किया है।

हरैया थानाध्यक्ष अजय कुमार यादव ने सोमवार को बताया कि बीती रात करीब 11 बजे एक तेंदुआ थाना परिसर में घुस गया और कुत्ते के तीन पिल्लों को निवाला बना लिया।

इसी दौरान कुत्ते के भौंकने पर परिसर के सभी लोग जाग गए। छानबीन के दौरान थाना परिसर के एक कोने में तेंदुआ दिखाई पड़ा। इससे लोगों में हड़कंप मच गया।

तेंदुए को परिसर से भगाने के लिए लोगों ने शोर मचाना शुरू किया। आसपास गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने टार्च जलाकर तेंदुए को परिसर से भगाने की कोशिश की।
विज्ञापन


एक घंटे की मशक्कत के बाद तेंदुआ थाना परिसर से जंगल की तरफ भाग गया। तेंदुए के आने से थाना क्षेत्र के कई गांवों में दहशत का माहौल रहा। तेंदुए के डर से लोग रातभर नहीं सो सके।

क्षेत्रवासी गुरुदेव जायसवाल, संतराम यादव, मथुरा प्रसाद मिश्र व रामगोपाल यादव आदि ने बताया कि बरहवा व बनकटवा रेंज के समीप बसे गांवों में आए दिन जंगली जानवरों का हमला होता रहता है।

कभी तेंदुआ तो कभी हाथियों के झुंड गांव में पहुंचकर लोगों पर हमला करते हैं। वन विभाग लोगों की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह से लापरवाह है।

बरहवा रेंजर आरडी बघेल ने बताया कि वन दारोगा रामलगन तिवारी के नेतृत्व में विभागीय टीम गठित कर तेंदुआ सहित अन्य जंगली जानवरों पर निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है।

टीम तेंदुए का पता लगाने में जुटी हुई है। शीघ्र ही टीम तेंदुए को जंगल की तरफ भगाने में सफल हो जाएगी। जंगल के समीप बसे सभी गांवों के लोगों को जंगली जानवरों से सतर्क रहने का अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें