फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छप्पर फाड़कर घर में घुसा तेंदुआ

Tue, 12 Jan 2016 10:47 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटवा रेंज के गांवों में तेंदुओं के आने का सिलसिला एक बार फिर से शुरू हो गया है। लगातार दूसरे दिन भी रात दो बजे तेंदुआ हरैया थाने के बगल छप्पर फाड़ कर एक घर में घुस गया। भगाने पर तेंदुआ हरैया थाने के परिसर में घुस गया। इससे वहां हड़कंप मच गया। बनकटवा रेंज के दो गांवों में भी तेंदुए के आने की सूचना मिली है। सतर्कता के चलते तेंदुए किसी पर हमला नहीं कर सके।
विज्ञापन


हरैया थाना क्षेत्र के हरैया बाजार निवासी कामता प्रसाद आर्य ने बताया कि सोमवार की रात करीब दो बजे छप्पर फाड़कर तेंदुआ उनके घर में घुस गया। आवाज सुनकर घर के लोग जागे तो तेंदुए को देखकर हड़कंप मच गया।

शोर सुनकर पड़ोसी गुरुदेव, अवधेश मिश्र, वंशीलाल जायसवाल, पवन कुमार गुप्ता, मंशाराम यादव आदि टार्च जलाकर घर पहुंचे और तेंदुए को भगाने लगे। इसी बीच मौका पाकर तेंदुआ थाने में घुस गया। थाने में मौजूद लोगों ने ग्रामीणों की मदद से तेंदुए को जंगल की तरफ खदेड़ दिया।
विज्ञापन


लोगों की सतर्कता के चलते तेंदुआ कोई नुकसान नहीं कर सका। वहीं, इसी रेंज के भटपुरवा गांव के प्रधान प्रतिनिधि सुदेश मणि तिवारी ने बताया कि सोमवार को शाम करीब आठ बजे तेंदुआ गांव में घुस गया।

गांव के लोग अलाव जलाकर घर के बाहर बैठे थे। तेंदुए को देखकर गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों के खदेड़ने के बाद तेंदुआ कटकुइयां गांव में पहुंच गया, जहां एक दिन पहले तेंदुए ने दो बच्चियों को हमला कर घायल कर दिया था।

तेंदुए के डर से बनकटवा व बरहवा रेंज के करीब 50 ग्राम पंचायतों के लोगों में दहशत है। सुचना मिलने के बाद बनकटवा रेंजर पीडी राय ने टीम गठित कर मौके पर जांच के लिए भेजी है। रेंजर की ओर से ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वन विभाग की टीम जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें