फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: लेखपालों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

Tue, 25 Jul 2023 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष के साथ हुई मारपीट व अभिलेख फाड़ने को लेकर आक्रोशित लेखपाल संघ ने मंगलवार को तरबगंज तहसील में हाथ में काली पट्टी बांधकर तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष पुंडरीक पांडेय के नेतृत्व में लेखपालों ने प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष करुणेश कुमार के साथ मिश्रौलिया कानूनगो गांव में मारपीट व अभिलेख फाड़ने को लेकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। इस मौके पर रामेश्वर दत्त तिवारी, दीपक त्रिपाठी, ओमप्रकाश वर्मा, राकेश गुप्ता, राकेश यादव, बलवंत गुप्ता, नितीश कुमार, अंकित वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें