फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: चार जगह मारपीट, 12 लोगों पर एफआईआर

Tue, 25 Jul 2023 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। परसपुर क्षेत्र के चार अलग-अलग स्थानों पर विभिन्न कारणों को लेकर छह महिलाओं सहित 11 लोगों की पिटाई कर दी गई। 12 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

ग्राम पसका इकनिया मांझा निवासी माया ने बताया कि धान की फसल को भैंस से चराने के विवाद को लेकर गांव के ही तीन लोग रात में अभद्रता कर पिटाई करने लगे। बचाने आए देवर सनेही को भी मारा पीटा। पुलिस ने मंगल, रामनरायन व अंकित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसी प्रकरण में दूसरे पक्ष के रामनरायन ने सनेही, संतोषी, मोहन व ऊधव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दूसरी घटना ग्राम ककरहा बेलमत्थर की है। सरोज देवी ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही दो लोग उसके घर आकर अभद्रता की। पति संतोष सिंह व पुत्री शिाखा को भी मारापीटा। पुलिस ने आशुतोष सिंह व विशाल सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। ग्राम निहाल पुरवा कटैला निवासी प्रीति सिंह ने गांव के ही उमाकांत सिंह पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। ग्राम अहिरन पुरवा कुड़ियांव निवासी शिवकुमार यादव की तहरीर पर लल्ला यादव व भुर्रे यादव पर केस दर्ज किया गया। प्रभारी निरीक्षक रणविजय सिंह ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें