फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: थाना समाधान दिवस का लेखपालों ने किया बहिष्कार

Sat, 10 Oct 2026 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
खोड़ारे/मोतीगंज/पसका। खोड़ारे थाने में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस के दौरान राजस्व निरीक्षक रमेश वर्मा और प्रभारी निरीक्षक ज्ञान सिंह के बीच कहासुनी हो गई। इससे नाराज लेखपालों ने एकजुट होकर थाना समाधान दिवस का बहिष्कार कर दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम मनकापुर उदित पवार ने करीब दो घंटे बातचीत कर मामला शांत कराया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामलों के त्वरित निस्तारण को लेकर बातचीत के दौरान विवाद हुआ था।
विज्ञापन

उधर, वाहन और स्टेशनरी भत्ता बढ़ाने, वेतन विसंगति दूर करने और ग्रेड पे में सुधार की मांग को लेकर लेखपालों ने मोतीगंज और परसपुर में बांह पर काली पट्टी बांधकर सांकेतिक प्रदर्शन किया। तहसील अध्यक्ष जयप्रकाश वर्मा और मंत्री आत्माराम वर्मा ने बताया कि प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर विरोध जताया गया है। उन्होंने मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। मोतीगंज के थानाध्यक्ष तेजनरायन गुप्ता के अनुसार, थाना समाधान दिवस में दो प्रार्थनापत्र आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें