गोंडा। तरबगंज तहसील क्षेत्र के विरहमदपुर ग्रामसभा में तैनात लेखपाल का घूस मांगने का वीडियो वायरल होने पर एसडीएम ने कार्रवाई की है। उन्होंने आरोपी लेखपाल को निलंबित कर दिया है। क्षेत्र में तैनात लेखपाल राम नारायन बिंद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। जिसमें पीड़ित से हदबरारी के नाम पर वह पांच हजार रुपये लेने की बात स्वीकार करते हुए और पैसे मांग रहा है। एसडीएम भारत भार्गव ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपी लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है।