फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: वाटर लेवल मॉनिटरिंग सिस्टम से मिलेगा बाढ़ का अलर्ट

Tue, 25 Jul 2023 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बरसात और बाढ़ से निपटने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडलीय प्रशासन ने कमर कस ली है। नदियों का जलस्तर बढ़ते ही संबंधित अधिकारियों के मोबाइल फोन पर मेसेज आ जाएंगे। जिससे वह समय रहते ट्रैक को सुरक्षित कर ट्रेनों का संचालन व्यवस्थित कर सकेंगे। इसके लिए एलगिन ब्रिज के साथ ही अन्य नदी पर बने पुलाें पर वाटर लेवल मॉनिटरिंग सिस्टम लगाया गया है। इस सिस्टम से जलस्तर की जानकारी ऑटोमेटिक मेसेज के माध्यम से संबंधित अधिकारी के पास पहुंचेगी। लखनऊ डिवीजन के मंडल रेल प्रबंधक आदित्य कुमार के अनुसार डिवीजन के अंतर्गत सरयू के साथ ही राप्ती सरयू, शारदा, बबई, ककरा एवं रोहिन नदियों पर बने पुलों पर वाटर लेवल मॉनिटरिंग सिस्टम लगाया गया है। गोंडा से लखनऊ रेल खंड पर पुल संख्या 391, गोंडा से बढ़नी के बीच पुल संख्या 151, गोंडा से मैलानी के बीच पुल संख्या 55 एवं 97, मनकापुर से अयोध्या के बीच पुल संख्या 18, गोरखपुर आनंद नगर के बीच कुल संख्या चार, गोंडा से बलरामपुर के बीच पुल संख्या 182 एवं 184 पर वाटर लेवल मॉनिटरिंग सिस्टम लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें