फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरासत दर्ज न करने पर लेखपाल सस्पेंड, अनुपस्थित 08 अधिकारियों का रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील मनकापुर में हुआ। तीन साल से लंबित वरासत दर्ज न करने पर लेखपाल को सस्पेंड कर दिया गया और सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक के भुगतान पर रोक लगा दी गई।
विज्ञापन

अपनी फरियाद लेकर आए ग्राम पंचायत चुआड़ निवासी अमित मिश्र ने बताया कि उनके पिता लक्ष्मीधर मिश्र की मृत्यु 20 जून 2017 को हो गई थी, परंतु उनकी वरासत आज तक दर्ज नहीं की गई है।
इस पर जब डीएम ने पत्रावली तलब की तो पता चला कि राजस्व निरीक्षक शारदा प्रसाद पांडेय रिटायर हो चुके हैं और लेखपाल इंद्र प्रकाश श्रीवास्तव ने अक्टूबर 2020 में ही रिपोर्ट भेजी है। डीएम ने नाराजगी जताते हुए लेखपाल को सस्पेंड कर दिया और सेवानिवृत्त कानूनगो के समस्त देयकों पर रोक लगाते हुए विभागीय कार्यवाही के आदेश दिए।
विज्ञापन

ग्राम बैरीपुर रामनाथ के चंद्रगुप्त त्रिपाठी ने दिए आवेदन में आरोप लगाया कि पंचायत सचिव और ग्राम प्रधान द्वारा राज्य वित्त और चौदहवां वित्त के धन का गबन किया गया है। इस पर डीएम ने डीपीआरओ को टीम गठित कर जांच कराने के आदेश दिए हैं।
ग्राम मधई पुर मल्हीपुर निवासी बलराम ने शिकायत किया कि गांव में फर्जी तरीके से कृषि पट्टे आवंटित कर दिए गए हैं। इस पर डीएम ने एसडीएम को जांच सौंपी तथा शिकायत सही पाए जाने पर एफआईआर के आदेश दिए हैं। समाधान दिवस में बिना बताए गायब आठ अधिकारियों का डीएम ने वेतन रोक दिया और कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें