फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 14 परिवारों की गृहस्थी जली

Tue, 25 Feb 2025 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्नोहरपुर/शाहपुर (गोंडा)। करनैलगंज के शाहपुर प्राथमिक विद्यालय प्रथम के पास सोमवार शाम घुमंतू समुदाय के डेरे में आग लग गई। इससे 13 परिवारों की गृहस्थी जल गई। वहीं, नवाबगंज के माझाराठ के एक घर में मंगलवार दोपहर आग लगने से गृहस्थी का सारा सामान जल गया।
विज्ञापन

माझाराठ निवासी दिनेश ने बताया कि छोटे भाई मुन्ना की आगामी सात जून को शादी है। घर में तैयारी की जा रही है। मंगलवार दोपहर छप्पर के घर में मनीराम की पत्नी सीतापती, दिनेश की पत्नी गंगाजली व बेटी वैष्णवी सो रही थीं। तभी अचानक छप्पर में आग लग गई। शोर मचाने पर ग्रामीण दौड़े और आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक सब कुछ जल चुका था।
शाहपुर में रहने वाले घुमंतू समुदाय के लोगों ने बताया कि सोमवार शाम सात बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। मल्हू, राजू, रिंकू, नानबाबू, छोटू, होली, पिंटू, सोंधू, कृष्णकुमार, कल्लू, ननकू समेत 13 लोगों की गृहस्थी का सामान व कुछ नकदी जल गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें