फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 12 केंद्रों पर 21 को होगी लेखपाल भर्ती परीक्षा

Fri, 08 May 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित होने वाली लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर माध्यमिक शिक्षा विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले में परीक्षा के लिए 12 केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जहां 21 मई को कड़ी निगरानी के बीच परीक्षा आयोजित कराई जाएगी।
विज्ञापन

एलबीएस महाविद्यालय मुख्य परिसर, एलबीएस महाविद्यालय विज्ञान परिसर, पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज, जिगर मेमोरियल इंटर कॉलेज, सरयू प्रसाद कन्या पाठशाला, स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज, पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज, भैया राघवराम पांडेय स्मारक गांधी विद्या मंदिर, गांधी विद्यालय रेलवे कॉलोनी, कस्तूरबा बालिका इंटर कॉलेज रेलवे कॉलोनी तथा जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय जेल रोड को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा के लिए इन सभी केंद्रों में 5,040 सीटें आरक्षित की गई हैं। हालांकि आयोग की ओर से अभी तक परीक्षार्थियों की अंतिम संख्या माध्यमिक शिक्षा विभाग को उपलब्ध नहीं कराई गई है।
लेखपाल भर्ती परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा केंद्रों में अभ्यर्थियों को बॉयोमीट्रिक सत्यापन के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। आयोग की विशेष टीम थंब इंप्रेशन समेत अन्य तकनीकी जांच करेगी, जिसके बाद ही अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। डीआईओएस डॉ. रामचंद्र ने बताया कि परीक्षा को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी 12 केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें