रुपईडीह। रजिस्ट्रार कानूनगो से संबद्ध लेखपाल गिरीश चंद्र सोनकर को एसडीएम सदर अशोक कुमार गुप्ता ने निलंबित कर दिया है। गिरीश बिना किसी सूचना के चार सितंबर से अनुपस्थित थे। उनके कार्यालय नहीं आने तथा मोबाइल बंद रखने से दैवीय आपदा संबंधी सूचना प्रेषित नहीं हो सकी। (संवाद)