फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: संयुक्त आयुक्त ने व्यापारियों से किया संवाद

Tue, 23 Sep 2025 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जीएसटी के नए स्लैब को लेकर असमंजस के समाधान के लिए मंगलवार को संयुक्त आयुक्त राज्य कर केके मिश्र ने व्यापारियों के साथ बैठक की। इस दौरान व्यापारी नेताओं ने फुटकर दुकानदारों की समस्याओं से अवगत कराया। उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र प्रकाश आर्य ने कहा कि जिले में 70 फीसदी व्यापारी समाधान की श्रेणी वाले हैं। इनका व्यापार सीधे कंपनियों से नहीं बल्कि होलसेल डीलरों से होता है। इन्हें जीएसटी का रिटर्न नहीं मिलता। छोटे व्यापारियों की ओर से पुराने स्टॉक का माल बेचने पर आईटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) का समायोजन कैसे होगा। संयुक्त आयुक्त से उच्च अधिकारियों से बात करके जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया। उद्योग मंच के अध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने बताया कि नए प्रिंट का स्टॉक आने तक व्यापारियों को कुछ समस्याएं आएंगी। बैठक में शिवकुमार सोनी, मुकेश धनकानी, आदित्य पाल, हामिद अली रायनी, दिलीप अग्रवाल, रमेश सोनी, रेखा कालरा, नीशू सेठ, रीना सिंह, धर्मेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें