तरबगंज (गोंडा)। तरबगंज क्षेत्र के रांगी व महरमपुर गांव में अपात्रों को बाढ़ सहायता राशि दिलाने के मामले में आरोपी व कार्यालय से संबद्ध होने के बावजूद गैरहाजिर रहने पर लेखपाल नितीश कुमार को एसडीएम विशाल कुमार ने निलंबित कर दिया है। अपात्रों को सूचीबद्ध कर उनसे मुआवजे की रकम वसूलने की प्रक्रिया भी जारी है।
गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने प्रकरण की शिकायत समाधान दिवस के साथ ही डीएम से की थी। इसके साथ ही भाजपा आईटी सेल प्रभारी शिवम सिंह व रांगी व महरमपुर के भाजपा बूथ अध्यक्ष शिवशंकर पांडेय, प्रदीप तिवारी ने मुख्यमंत्री को भी शिकायत भेजी थी। मामले में एडीएम की अध्यक्षता में गठित तीन सदस्यीय जांच टीम ने जांच की तो लेखपाल नितीश कुमार को दोषी पाया गया। जिसके बाद 24 दिसंबर को डीएम नेहा शर्मा के आदेश पर लेखपाल को तहसील कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया था। साथ ही प्रभारी तहसीलदार रंजन वर्मा को विस्तृत जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया था। अपने खिलाफ हो रही जांच व कार्यालय से संबद्ध होने के बावजूद भी दोषी लेखपाल लगातार कार्यालय से गैरहाजिर रहा। एसडीएम विशाल कुमार ने बताया कि लेखपाल नितीश कुमार को निलंबित कर दिया गया है। अपात्रों से रिकवरी कराने की प्रक्रिया चल रही है।
10जेएनडी10-पिछले दिनों शैटरिंग की दुकान में चोरी करने का आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कै द। स्रोत द
10जेएनडी10-पिछले दिनों शैटरिंग की दुकान में चोरी करने का आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कै द। स्रोत द