फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंहगाई पर विफरे वामदलों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी समेत वामदलों ने पेट्रोल-डीजल की मूल्यवृद्धि तथा महंगाई के खिलाफ चल रहे अपने राष्ट्रव्यापी अभियान के दौरान बुधवार को कचहरी परिसर के टिन शेड पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित 11 सूत्री मांगपत्र जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कोरोना महामारी और लॉकडाउन/कोरोना कर्फ्यू के चलते लोगों की आर्थिक स्थिति भी खराब है। सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाएं कम हैं और प्राईवेट अस्पतालों में मनमानी लूट है।
प्रदेश सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र मजदूरों के लिए घोषित 1000 रुपये मासिक सहायता, सभी पंजीकृत अथवा अपंजीकृत मजदूरों को देनी चाहिए। मई में विधानसभा चुनाव के बाद से सरकार पेट्रोलियम उत्पाद के दामों में 21 बार वृद्धि कर चुकी है।
विज्ञापन

पेट्रोल तो पेट्रोल, देश में डीजल तक के दाम 100 रुपये प्रति लीटर पार कर चुके हैं। पेट्रोल-डीजल में मूल्यवृद्धि के चलते माल ढुलाई मंहगी होती है, और इस कारण महंगाई बढ़ कर 11 साल के अपने शीर्ष पर पहुंच गई है। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाकपा माले के जिला प्रभारी कामरेड जमाल खान और संचालन माकपा के कामरेड कौशलेंद्र पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें