गोंडा। जिले के एलबीएस पीजी कॉलेज व बलरामपुर के एमएलके पीजी कॉलेज ने एक-दूसरे के साथ ज्ञापन हस्ताक्षर (एमओयू) किया है। इसके बाद दोनों महाविद्यालयों में विद्यार्थियों को अच्छे शिक्षक व संसाधान मिल सकेंगे। वहीं एक-दूसरे महाविद्यालयों में शिक्षक पठन-पाठन कराएंगे। इससे विद्यालयों की शिक्षा गुणवत्ता और बेहतरी होगी।
शनिवार को ज्ञापन हस्ताक्षर एलबीएस पीजी कॉलेज प्राचार्य प्रो. रवींद्र पांडेय और एमएलके पीजी कॉलेज प्राचार्य प्रो. जनार्दन प्रसाद पांडेय के बीच किया गया है।
कॉलेज मीडिया प्रभारी व शिक्षाशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. शिव शरण शुक्ल ने बताया कि शिक्षा शास्त्र विषय में यूजी व पीजी की बेहतर शैक्षणिक गुणवत्ता को लेकर एमओयू किया गया है।
एक दूसरे के शिक्षक व छात्रों का आदान-प्रदान किया जाएगा। बेहतर संसाधनों को इस्तेमाल कर सकेंगे। इससे विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
वहीं मांग के अनुसार शिक्षक एक दूसरे महाविद्यालयों में पठन-पाठन भी करा सकेंगे। एलबीएस पीजी कॉलेज प्राचार्य प्रो. रवींद्र पांडेय ने बताया कि इससे पहले गणित विषय के लिए महाविद्यालय के साथ ज्ञापन हस्ताक्षर हो चुका है।
इसके बाद दोनों विद्यालयों में समन्वय स्थापित किया जाएगा। वहीं शिक्षा शास्त्र विषय को बेहतर तरीके से अच्छे शिक्षकों के माध्यम से महाविद्यालयों में पठन-पाठन हो सकेगा।