गोंडा। जिला मुख्यालय पर सिविल न्यायालय में मुकदमे की पैरवी करने आए युवक को एक अधिवक्ता ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारापीटा व धमकी देते हुए बंधक बनाए रखा। पीड़ित ने कोतवाली नगर में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
तरबगंज के जमालखानी बुधई पुरवा निवासी अनिल पांडेय ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 13 मार्च को एसीजेएम प्रथम की कोर्ट पर लंबित मुकदमे की पैरवी के लिए आया था।
मुकदमे में नामजद आरोपी अधिवक्ता राहुल पांडेय अपने साथियों के साथ मिलकर उसे परिवार न्यायालय के बगल पकड़कर मारने पीटने लगे व दो घंटे तक बंधक बनाए रखा।
आरोपियों ने उसे मुकदमे की पैरवी न करने की धमकी भी दी। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि एडवोकेट राहुल कुमार पांडेय, विक्रांत मिश्रा, भगवान पांडेय व जुगुल किशोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। (संवाद)