गोंडा में सम्मानित किए गए एलबीएस पीजी कॉलेज के टेबल टेनिस के खिलाड़ी। स्रोत: महाविद्यालय
गोंडा। मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय बलरामपुर में सोमवार को आयोजित अंतर महाविद्यालयीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में लाल बहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज की पुरुष और महिला टीमों ने जीत हासिल की। पुरुष टीम ने विश्वविद्यालय की टीम को हराया, जबकि महिला टीम ने एमएलके पीजी कॉलेज, बलरामपुर को पराजित कर विजेता का खिताब अपने नाम किया।
पुरुष टीम में निर्भय शुक्ला, विवेक शुक्ला, सुजीत कुमार शुक्ला और शिवांश गुप्ता शामिल रहे। महिला टीम में वैष्णवी मिश्र, विभा शुक्ला, मन्नत और रुखसाना ने शानदार प्रदर्शन किया। विजेता खिलाड़ियों को विश्वविद्यालय की ओर से ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया।
क्रीड़ा परिषद के संयोजक डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव, क्रीड़ा सचिव डॉ. अरुण कुमार वर्मा और कोच रुखसाना बेगम ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया। दोनों टीमों की उपलब्धि पर महाविद्यालय प्रबंध समिति की उपाध्यक्ष वर्षा सिंह, सचिव उमेश शाह, प्रभारी प्राचार्य प्रो. जितेंद्र सिंह व डॉ. रेखा शर्मा ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।