फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पहले दिन 31 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Fri, 29 Sep 2023 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। सिविल बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के वार्षिक चुनाव में नामांकन पत्र दाखिल होने से कोर्ट परिसर में चुनावी हलचल बढ़ गई है। अध्यक्ष पद के लिए पांच, महामंत्री के लिए चार, वरिष्ठतम उपाध्यक्ष के लिए एक, उपाध्यक्ष के लिए दो, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए एक, कोषाध्यक्ष के लिए दो, संयुक्त मंत्री के लिए पांच, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए आठ व कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए तीन समेत कुल 31 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। शनिवार को भी नामांकन पत्र दाखिल होंगे। तीन अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन


एल्डर कमेटी के चेयरमैन रामकरन मिश्र ने बताया कि शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिले के प्रथम दिन अध्यक्ष पद पर सुरेश कुमार पाठक, गनेश कुमार श्रीवास्तव, जयदेव बनर्जी, संगमलाल दूबे, राम लक्ष्मण तिवारी, वरिष्ठतम उपाध्यक्ष के लिए जगन्नाथ प्रसाद मिश्र और महामंत्री पद के लिए जितेंद्र बहादुर सिंह, मनोज कुमार मिश्र, मुजीबुद्दीन खान, दिनेश नारायण पांडेय ने नामांकन पत्र दाखिल किया। उपाध्यक्ष के लिए प्रदीप कुमार मिश्र, अशोक कुमार गुप्ता, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए वीरेंद्र कुमार मिश्र, कोषाध्यक्ष पद के लिए ओंकर गोस्वामी, सुधीर कुमार पांडेय और संयुक्त मंत्री प्रशासन के लिए विजय बहादुर पांडेय, गौरव मिश्र, उमेश चंद्र उपाध्याय, विवेकानंद मिश्र व उमेंश्वर प्रताप शुक्ल ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए अतुल कुमार श्रीवास्तव, सुशील कुमार श्रीवास्तव, उमेश कुमार सिंह, खुशीराम तिवारी, शिवपाल गुप्ता, जगन्नाथ प्रसाद मिश्र, बजरंगी प्रसाद मिश्र, ज्ञानेंद्र द्विवेदी व कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर मो. इसरार, कु. सिम्मी और अजय कुमार शुक्ल ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। अध्यक्ष ने बताया कि एल्डर कमेटी के सदस्य सदस्य महताब नारायण सिंह, श्रीचंद्र श्रीवास्तव, ओंकारनाथ दूबे और गंगा प्रसाद मिश्र की उपस्थिति में नामांकन कार्य संपन्न कराया गया। उन्होंने बताया कि शनिवार को भी 10:30 बजे से अपराह्न तीन बजे तक नामांकन पत्र दाखिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें