फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: कचहरी में हड़ताल कर वकीलों ने निकाला जुलूस

Fri, 30 Jun 2023 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। मनकापुर तहसील में ग्राम न्यायालय की स्थापना व अधिवक्ताओं पर दर्ज मुकदमे के विरोध में शुक्रवार को वकीलों ने हड़ताल कर प्रदर्शन किया। वकीलों ने मांगें पूरी होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महराज कुमार श्रीवास्तव व सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार मिश्र के संयुक्त नेतृत्व में वकीलों ने शुक्रवार को कचहरी में धरना-प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट से वकीलों का जुलूस प्रदर्शन व नारेबाजी करते हुए सिविल कोर्ट पहुंचा जहां जुलूस धरना-प्रदर्शन में परिवर्तित हो गया। अधिवक्ताओं ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि तहसील मुख्यालयों पर ग्राम न्यायालय की स्थापना बर्दाश्त न की जाएगी। इसे लेकर आंदोलन के दौरान पूर्व में वकीलों पर दर्ज मुकदमे को शीघ्र वापस न लिया गया तो आंदोलन उग्र रूप धारण करेगा। इस मौके पर महामंत्री जगन्नाथ शुक्ल, वरिष्ठतम उपाध्यक्ष परशुराम मिश्र, राधेश्याम पांडेय, विनय कुमार मिश्र, लाल बिहारी शुक्ल, मनोज मिश्र, गोपाल सिंह, धनलाल तिवारी, सुनील पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें