फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: कलमबंद हड़ताल कर वकीलों ने निकाला जुलूस

Wed, 13 Sep 2023 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
 दीवानी न्यायालय के गेट पर हड़ताल कर रहे अ​धिवक्ताओं को संबो​धित करते बार एसोसिएशन के पूर्व अध्
विज्ञापन
गोंडा। हापुड़ में वकीलों पर लाठीचार्ज के विरोध में संयुक्त बार एसोसिएशन के आह्वान पर कचहरी में वकीलों की कलमबंद हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। वकीलों ने जुलूस निकालकर नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। दीवानी न्यायालय के गेट नंबर दो पर धरना देकर सभा की और तहसीलदार सदर को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


हापुड़ में वकीलों पर लाठीचार्ज की घटना से आक्रोशित जिला मुख्यालय के अधिवक्ताओं ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर कचहरी में जुलूस निकाल कर जोरदार प्रदर्शन किया और दीवानी न्यायालय के गेट नंबर दो पर धरना देकर सभा की। इसकी अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महराज कुमार श्रीवास्तव व सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार मिश्र ने की। वकीलों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार सदर अखिलेश कुमार को सौंपा।
ज्ञापन में हापुड़ के डीएम-एसपी के अविलंब स्थानांतरण, एफआईआर दर्ज कर दोषियों की गिरफ्तारी, घायल अधिवक्ताओं का मुफ्त इलाज, उचित मुआवजा, घटना की उच्चस्तरीय जांच, प्रदेश में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने और अधिनियम की मंशा के अनुसार ग्राम न्यायालय संचालित करने की मांग की गई है। इस मौके पर जगन्नाथ प्रसाद शुक्ल, रवि चंद्र त्रिपाठी, बिंदेश्वरी दूबे, दीनानाथ त्रिपाठी, माधवराज मिश्र, विनय मिश्र, राम बुझारथ द्विवेदी, श्रीकांत पांडेय, संतोषी लाल तिवारी समेत सैकड़ों अधिवक्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें