फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती से वकीलों में आक्रोश

Thu, 23 Jul 2015 10:59 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार बढ़ रही बिजली कटौती के विरोध में गुरुवार को अधिवक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने आपातकालीन बैठक कर मांगों का ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन


बार एसोसिएशन के महामंत्री रहस्य बिहारी मिश्र ने बताया कि एसोसिएशन के अध्यक्ष माधवराज मिश्र की अध्यक्षता में हुई आपातकालीन बैठक में प्रस्ताव देकर अवगत कराया गया कि तीन-चार दिनों से बिजली कटौती बढ़ गई है। इससे लोग परेशान हैं।
विज्ञापन


इस दौरान चेतावनी दी गई कि यदि बिजली कटौती बंद न की गई तो अधिवक्ता सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। अंत में मांगों से संबधित ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। इस मौके पर गोकरननाथ पांडेय, रविचंद्र त्रिपाठी, सच्चिदानंद मिश्र, लक्ष्मीरतन गुप्ता, हरिश्चंद्र बाजपेई, राजकुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें