फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम कोर्ट स्थापना के विरोध में वकीलों का प्रदर्शन

Sat, 01 Aug 2015 11:48 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज तहसील में ग्राम न्यायालय की स्थापना के सरकारी फैसले के विरोध में शनिवार को अधिवक्ताओं ने सिविल न्यायालय में जुलूस निकाल कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वकीलों ने सभा कर ग्राम न्यायालय निर्माण के निर्णय पर विरोध जताया।
विज्ञापन


बार एसोसिएशन के अध्यक्ष माधवराज मिश्र व सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उपेंद्र मिश्र, महामंत्री रहस्य विहारी मिश्र व आनंद राज सिंह के नेतृत्व में सिविल न्यायालय परिसर में एकत्र हुए अधिवक्ताओं ने करनैलगंज तहसील में ग्राम न्यायालय की स्थापना के विरोध में जुलूस निकाला।

इस दौरान वकीलों ने सरकार के फैसले पर नाराजगी जताते हुए नारेबाजी की। इसके बाद सभा की गई। सभा को पूर्व अध्यक्ष गोकरननाथ पांडेय, रामकरन मिश्र, रविचंद्र त्रिपाठी, रविप्रकाश पांडेय, बसंत शुक्ल, इंद्रजीत सिंह, कौशल किशोर पांडेय आदि ने संबोधित करते हुए गोंडा जनपद के रहने वाले दोनों राज्य मंत्रियों से अधिवक्ताओं एवं वादकारियों के हितों के लिए ग्राम न्यायालय की स्थापना का नोटिफिकेशन रद कराने का आग्रह किया।
विज्ञापन


इस मौके पर नंदगोपाल शुक्ल, सच्चिदानंद मिश्र, ज्ञानचंद श्रीवास्तव, राधेश्याम मिश्र, गणेश श्रीवास्तव, केके मिश्र, सुरेंद्रनाथ मिश्र, त्रियुगी नारायण पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें