फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: भाजपा अध्यक्ष के बयान पर वकीलों का आंदोलन स्थगित

Fri, 07 Mar 2025 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के सोशल मीडिया पर अधिवक्ता अधिनियम में प्रस्तावित संशोधन विधेयक वापस लेने के बयान पर वकीलों का आंदोलन शुक्रवार को स्थगित हो गया।
विज्ञापन


पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को सुबह 10 बजे से दीवानी न्यायालय के गेट नंबर दो और तीन पर धरना-प्रदर्शन शुरू करने के लिए अधिवक्ता पहुंचे। तभी बार एसोसिएशन की ओर से भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के सोशल मीडिया पर दिए गए बयान के आधार पर आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद पूर्वाह्न 11 बजे बार एसोसिएशन के सभागार में अध्यक्ष राम बुझारथ द्विवेदी की अध्यक्षता व महामंत्री संजय कुमार सिंह के संचालन में आमसभा की बैठक हुई। जिसमें सर्वसम्मति से 16 दिन से चल रही हड़ताल को स्थगित करने और प्रथम अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन के न्यायालय पर चल रहा कार्य बहिष्कार भी वापस लेने का प्रस्ताव पारित हुआ। इस मौके पर वरिष्ठतम उपाध्यक्ष संतबख्श मिश्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील कुमार मिश्र, अवध किशोर पांडेय, कोषाध्यक्ष रामू प्रसाद, राजकुमार चतुर्वेदी, विमल प्रकाश मिश्र, रमेश चौबे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें