करनैलगंज। सीएनजी प्लांट का विरोध करने पर अधिवक्ता की कनपटी पर असलहा सटाकर धमकी देने का आरोप है। प्रकरण में एक नामजद व चार-पांच अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। दूदा निवासी अधिवक्ता सचिन कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को वह अपने चैंबर में काम कर रहे थे। तभी अवधेश साथियों संग पहुंचा और शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया। इन्कार करने पर उसने असलहा सटाकर जान से मारने की धमकी दी। शोर मचाने पर लोग दौड़े तो आरोपी भाग गए। कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है। (संवाद)