फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सड़क हादसे में मृत मां-बेटे का अंतिम संस्कार

Sun, 26 Jul 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीह। कौड़िया के आर्यनगर कस्बे में शुक्रवार रात सड़क हादसे में मृत रीता देवी उर्फ खुशबू और उनके बेटे लकी (13) का शनिवार देर शाम कटरा बाजार स्थित पैतृक गांव गंगादीन पुरवा में अंतिम संस्कार कर दिया गया। पिता हरिओम ने बेटे को मिट्टी दी और उसी के बगल में पत्नी को मुखाग्नि दी। पत्नी और बेटे का एकसाथ अंतिम संस्कार करने के बाद से हरिओम बदहवास हैं। वहीं, तीन वर्षीय मासूम बेटा अपनी मां और भाई की अंतिम विदाई का मंजर सूनी आंखों से देखता रहा।
विज्ञापन

मृतका के मामा अशोक कुमार जायसवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव गांव लाए गए, जहां परिजनों और रिश्तेदारों ने अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। लकी अपनी मां रीता के साथ नानी सरोज की तेरहवीं में शामिल होने गया था, तभी यह हादसा हो गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें