फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजिस्टार के सामने दूसरे व्यक्ति को खड़ा कर बैैनामा करा ली जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। जालसाजों ने करीब सौ वर्ष पूर्व घर छोड़कर चले गए व्यक्ति के नाम की जमीन को रजिस्टार के सामने दूसरे व्यक्ति को खड़ा करके बैनामा करा लिया। मामले में कोतवाली करनैलगंज में डीआईजी के निर्देश पर एक अज्ञात व्यक्ति समेत पांच लोगों के विरुद्ध जालसाजी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

करनैलगंज कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बिंदेश्वरी प्रसाद निवासी कौड़हा जगत थाना कटरा बाजार ने कहा कि उनके पिता राजकिशोर के पिता राम बहादुर के सगे भाई राम शंकर जो उनके चचेरे बाबा हैं। लगभग 100 वर्ष पूर्व 20 वर्ष की आयु में घर छोड़ कर चले गए थे। जो अभी तक वापस नहीं आए। उनके नाम से ग्राम कौड़हा जगत में जमीन है जो खतौनी में दर्ज है। उसी जमीन हड़पने की नीयत से कूटरचित दस्तावेज तैयार करवाकर रामशंकर के नाम की जमीन को किसी अज्ञात व्यक्ति को रजिस्ट्रार के सामने खड़ा करके विनय सिंह निवासी ग्राम कटरा शहबाजपुर ने अपनी पुत्री रिंपी सिंह के नाम 9 जुलाई 2020 को बैनामा करा लिया।
जब इसकी जानकारी हुई तो वह रिपोर्ट दर्ज कराने कोतवाली करनैलगंज पहुंचा। मगर पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। उसने डीआईजी से मिलकर शिकायत की तो डीआईजी के निर्देश पर कोतवाली करनैलगंज पुलिस ने ग्राम कटरा शाहबाजपुर निवासी विनय सिंह, रिंपी पुत्री विनय सिंह, राम प्रसाद निवासी ग्राम अल्लीपुर गोकुला व प्रमोद कुमार निवासी ग्राम अल्लीपुर सहित एक अन्य अज्ञात के विरुद्ध जालसाजी की रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल मनीष जाट ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें