फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: कारगिल विजय दिवस पर सम्मानित हुए लल्लन

Sun, 28 Jul 2024 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। तरबगंज के असरथा निवासी पीटी अफसर लल्लन शुक्ला को 25वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर डोगरा रेजीमेंट सेंटर अयोध्या कैंट में सम्मानित किया गया। लल्लन शुक्ल भारतीय नौसेना में भूतपूर्व नौसैनिक थे। कारगिल युद्ध के समय मुंबई में आईएनएस अग्निबाहु पर तैनात थे। आईएनएस अग्निबाहु भारतीय नौसेना के ऑपरेशन तलवार के अंतर्गत कारगिल वार में सक्रिय भाग लिया था। वर्तमान में वह प्राथमिक विद्यालय सोनापार में शिक्षक हैं। उनकी सुपुत्री वैष्णवी शुक्ला आर्मी पब्लिक स्कूल अयोध्या कैंट में टीजीटी शिक्षक है। उन्हें सम्मान मिलने पर क्षेत्रीय विधायक प्रेमनरायन पांडेय, एमएलसी अवधेश सिंह मंजू, रामदयाल तिवारी, राजीव शुक्ला, देवी श्याम शुक्ला आदि ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें