फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लाख 37 हजार मतदाता डालेंगे वोट

Thu, 08 Oct 2015 10:55 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रथम चरण के पंचायत चुनाव में शुक्रवार को गैसड़ी तथा पचपेड़वा ब्लॉक की 10 जिला पंचायत तथा 233 क्षेत्र पंचायत वार्डो के लिए मतदान होगा। दोनों ब्लाकों में जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत वार्ड प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 3 लाख 37 हजार 722 मतदाता करेंगे।
विज्ञापन


गैसड़ी ब्लाक में 1 लाख 77 हजार 557 तथा पचपेड़वा ब्लॉक में 1 लाख 60 हजार 165 मतदाता वोट डालेंगे।मतदान सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।

गुरुवार को मतदान के लिए दोनों ब्लाकों में कुल 467 पोलिंग पार्टियां भेज दी गई है। पोलिंग बूथों पर शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गए हैं। डीएम ने गुरुवार को दोनों ब्लॉकों का दौरा कर मतदान की तैयारियों का जायजा लिया।

गुरुवार को गैसड़ी ब्लॉक की 124 क्षेत्र पंचायत व 6 जिला पंचायत वार्डों के लिए कुल 250 पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों पर भेजा गया।

पचपेड़वा ब्लॉक के 4 जिला पंचायत व 109 क्षेत्र पंचायत सीटों पर मतदान कराने के लिए 217 पोलिंग पार्टियां रवाना की गई। पोलिंग पार्टियों को विभिन्न वाहनों से मतदान केंद्रों पर भेजा गया। गुरुवार शाम तक सभी पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंच गई।
विज्ञापन


गैसड़ी तथा पचपेड़वा ब्लॉक में शुक्रवार को होने वाले प्रथम चरण के मतदान की निगरानी सुपर जोनल, जोनल तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट करेंगे। डीएम प्रीति शुक्ला ने गुरुवार को दोनों ब्लाकों का दौरा कर मतदान की तैयारियों का जायजा लिया तथा मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

दोनों ब्लॉकों के हाइपर सेंसटिव मतदान केंद्रों पर वीडियोग्राफी कराई जाएगी। इन केंद्रों पर मतदान के दौरान वीडियो कैमरामैन लगाए गए हैं। गैसड़ी ब्लॉक के 10 तथा पचपेड़वा ब्लॉक के 10 हाइपर सेंसटिव केंद्रों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी तथा इन केंद्रों पर सुरक्षा कर्मियों के साथ-साथ एक उप निरीक्षक भी तैनात किया गया है।
विज्ञापन


मतदान के लिए मान्य होंगे यह प्रपत्र
1. वोटर आईडी कार्ड
2. राशन कार्ड
3. आधार कार्ड
4. ड्राइविंग लाइसेंस
5. पासपोर्ट
6. पैनकार्ड
7. मनरेगा जॉब कार्ड
8. फोटोयुक्त शस्त्र लाइसेंस
9. फोटोयुक्त किसान बही
10. फोटोयुक्त संपत्ति दस्तावेज
11. फोटोयुक्त स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पहचान पत्र
12. फोटोयुक्त विकलांग प्रमाण पत्र
13. स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड
14. फोटोयुक्त बैंक पासबुक
15. फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज
16. एमपी, एमएलए व एमएलसी पहचान पत्र
17. सरकारी, सार्वजनिक, निकाय व पब्लिक लिमिटेड संस्थानों द्वारा जारी पहचान पत्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें