फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: एथेनॉल प्लांट में गिरकर मजदूर की मौत

Sat, 29 Apr 2023 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। मैजापुर चीनी मिल के एथेनॉल प्लांट में शनिवार शाम काम करते समय ड्रायर के पंखे में एक मजदूर फंस गया। मिलकर्मियों ने आनन-फानन ड्रायर बंद किया, मगर तब तक मजदूर की उसके अंदर पिसकर मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

चेन्नई की थ्रायल कंपनी के ठेकेदार आलोक श्रीवास्तव की देखरेख में कंपनी के एक सौ से अधिक मजदूर मैजापुर चीनी मिल के एथेनॉल प्लांट में काम कर रहे हैं। इनके संग बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया गांव निवासी अनिल सिंह (30) भी प्लांट में काम करता था। शनिवार शाम पांच बजे काम करते समय वह ड्रायर के पंखे में फंस गया। जब तक ड्रायर बंद किया गया, अनिल की सांसें थम चुकी थीं। सूचना पर कटरा बाजार इंस्पेक्टर मनोज कुमार राय मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
मालूम हो कि हलधरमऊ के मैजापुर में यह एथेनॉल प्लांट बलरामपुर चीनी मिल समूह का है। लेबर कांट्रेक्टर आलोक श्रीवास्तव ने घटना की लिखित सूचना थाने में दी है। चीनी मिल के श्रम कल्याण अधिकारी सौरभ गुप्ता ने बताया कि हादसे में मृत मजदूर के परिजनों को दस लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें