फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मामूली विवाद में मजदूर की हत्या, कुएं में मिला शव

Fri, 05 Dec 2025 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
युवक का शव मिलने के बाद रोते परिजन।
विज्ञापन
करनैलगंज। मामूली विवाद के बाद नगर के मोहल्ला बमपुलुस निवासी मजदूर अकबर अली (40) की हत्या कर दी गई। उसका शव बृहस्पतिवार सुबह घर के पीछे बने एक कुएं में उतराता मिला। जानकारी मिलने पर परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पिता-पुत्र समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली है। इनमें से दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


अकबर अली की पत्नी नगमा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति अकबर अली रोज की तरह बुधवार शाम मौर्य नगर चौराहे गए थे। वहां फल का ठेला लगाने वाले सकरौरा निवासी मुन्ना और हारून से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों में गाली-गलौज हुई। आरोपियों ने अकबर को जान से मारने की धमकी दी।

आरोप है कि बुधवार देर शाम लगभग आठ बजे मुन्ना, हारून और उनके बेटे इंतिजार व इश्तियाक पति की तलाश में घर पहुंचे और परिवार के सामने खुलेआम हत्या की धमकी देकर चले गए। इसके बाद हम सभी घबरा गए। अकबर जब देर रात तक घर नहीं लौटे तो खोज शुरू की गई लेकिन पता नहीं चला। बृहस्पतिवार को घर के पीछे बने कुएं में पति का शव उतराता मिला।
विज्ञापन


कपड़ों से पहचान होने पर परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी नगमा और छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों व मोहल्ले वालों ने आक्रोश जताते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की और कुछ देर तक हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें