फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत

Sat, 19 Jul 2025 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटियाथोक (गोंडा)। कलेना गांव निवासी लक्ष्मण (32) शनिवार को लक्ष्मणपुर लालनगर में ननके राजभर के घर में मजदूरी करने गए थे। वहां स्लैब ढलाई के लिए छत पर सरिया का जाल बांधा जा रहा था। शाम पांच बजे लक्ष्मण ने सरिया उठाया तो वह हाईटेंशन लाइन से छू गया। इससे लक्ष्मण करंट की चपेट में आकर झुलस गए। निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। अवर अभियंता अजय कुमार ने बताया कि हादसे की जानकारी नहीं मिली है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें