फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मिनी ट्रक से कुचलकर मजदूर की मौत

Thu, 21 Aug 2025 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज। सकरौरा निवासी रहमत अली (52) की बृहस्पतिवार सुबह मौर्यनगर चौराहे पर मिनी ट्रक की चपेट में आकर कुचलने से मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मिनी ट्रक समेत मौके से भाग गया।
विज्ञापन

रहमत अली प्रतिदिन की तरह बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे मजदूरी के लिए घर से निकले थे। वह पैदल ही सब्जी मंडी जा रहे थे। मौर्यनगर चौराहे के पास लखनऊ की तरफ जा रहा मिनी ट्रक रहमत अली को कुचलते हुए निकल गया। सड़क पर झाड़ू लगा रही सफाईकर्मी ननका ने किनारे गड्ढे में कूदकर जान बचाई अन्यथा वह भी चपेट में आ जाती। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने पुलिस को सूचना दी। रहमत अली की मौत से पत्नी मुन्नी बानो का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल तेज प्रताप सिंह ने बताया कि मुन्नी बानो की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीसीटीवी फुटेज से हादसा करने वाले मिनी ट्रक का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें