फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में कोविड हेल्प डेस्क का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिलाधिकारी डा. नितिन बंसल ने कोविड-19 कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट में कोविड हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया। इस दौरान कई लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग से जांच की गई। डीएम ने बताया कि कोविड हेल्प डेस्क बनाये जाने के उद्देश्य से जनपद के जिला, तहसील, ब्लॉक व अन्य कार्यालयों मेें हेल्प डेस्क बनाया जायेगा। जिसमें कार्यालय के मुख्य द्वार पर एक पोस्टर लगाकर एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है जो कलेक्ट्रेट में आने वाले आने वाले आगंतुकों का नाम, पता व मोबाइल नंबर नोट करेगा।
विज्ञापन

जिला अधिकारी ने बताया कि बताया कि कोविड हेल्प डेस्क से आम जन को एक दूसरे के संक्रमण से बचाने का प्रयास है। सभी को कोरोना वायरस के तहत जारी किये गये निर्देंशो का कड़ाई से पालन करना होगा। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग सोशल डिस्टेंसिंग के तहत दो गज की दूरी का पालन करें। फेस कवर व मास्क लगायें, सैनिटाइजर व साबुन से हाथ धोएं और आरोग्य सेतु एवं आयुष सुरक्षा कवच एप का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें