फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: कोतवाल नगर और चार थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र बदले

Wed, 08 Nov 2023 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। पुलिस अधीक्षक ने कोतवाल नगर समेत पांच थानाध्यक्षों की तैनाती में फेरबदल किया है। इसके अलावा सात निरीक्षकों को भी इधर से उधर किया है।
विज्ञापन

एसपी ने कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक रहे सुरेंद्र कुमार सिंह को हटाकर थाना खोड़ारे का प्रभारी निरीक्षक बनाया है। पुलिस लाइंस के निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर, वाचक पुलिस अधीक्षक निरीक्षक संजय गुप्ता को प्रभारी निरीक्षक थाना कटरा बाजार, थानाध्यक्ष धानेपुर सत्येंद्र वर्मा को थानाध्यक्ष छपिया व पीआरओ पुलिस अधीक्षक उपनिरीक्षक अंकुर वर्मा को थानाध्यक्ष धानेपुर के पद पर तैनात किया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक थाना खोड़ारे रहे अरविंद कुमार को पुलिस लाइंस, पुलिस लाइंस से निरीक्षक अरुण कुमार को कार्यवाहक थाना प्रभारी कोतवाली देहात, प्रभारी निरीक्षक थाना कटरा बाजार रहे करुणाकर पांडेय को पुलिस लाइंस, पुलिस लाइंस से निरीक्षक संतोष कुमार सिंह को अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक थाना कटरा बाजार, अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक कोतवाली करनैलगंज गोविंद कुमार को पुलिस लाइंस, पुलिस लाइंस से निरीक्षक शंभू सिंह को अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक कोतवाली करनैलगंज व प्रभारी निरीक्षक थाना छपिया रहे सुरेश कुमार वर्मा को पुलिस लाइंस भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें