फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सड़क हादसे में कोटेदार की मौत

Wed, 04 Sep 2024 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। परसपुर थाना क्षेत्र में आंटा गांव के पास सोमवार देर रात बाइक सवार कोटेदार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल कोटेदार की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

विकासखंड करनैलगंज के करुआ गांव निवासी शिवकुमार गोस्वामी (48) करुआ व कुम्हरौरा गांव में कोटे की दुकान चलाते थे। मंगलवार देर शाम वह किसी काम से परसपुर गए थे। देर रात लौटते समय करनैलगंज-परसपुर मार्ग पर आंटा गांव के पास अज्ञात वाहन ने शिवकुमार की बाइक में टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंचे परिवार के लोग उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे मगर रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही मंगलवार को शिवकुमार का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें