फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: कीर्तिवर्धन दिशा के अध्यक्ष, करण भूषण सह अध्यक्ष नामित

Sat, 21 Sep 2024 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री व गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह को जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) का अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि कैसरगंज सांसद करण भूषण सिंह सह अध्यक्ष नामित किए गए हैं। इससे पहले सांसद करण भूषण सिंह को दिशा का अध्यक्ष बनाया गया था। परियोजना निदेशक चंद्रशेखर ने बताया कि 19 सितंबर को भारत सरकार की ओर से इस आदेश को स्थगित करते हुए सांसद कीर्तिवर्धन सिंह को दिशा का नया अध्यक्ष बनाया गया। इससे पहले कैसरगंज के तत्कालीन सांसद बृजभूषण शरण सिंह की अध्यक्षता में दिशा की बैठक होती थी। वरिष्ठता क्रम के मद्देनजर बृजभूषण को अध्यक्ष और कीर्तिवर्धन को सह अध्यक्ष बनाया गया था। बृजभूषण ने गोंडा के साथ बहराइच में दिशा अध्यक्ष के तौर पर काम किया था। इस बार गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह अध्यक्ष नामित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें