रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात करते केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह। स्रोत: सोशल
गोंडा। विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने मंगलवार को नई दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इसमें गोंडा लोकसभा क्षेत्र की रेल से जुड़ी समस्याओं को लेकर चर्चा की। कोरोना काल में बंद हुई गोंडा-लखनऊ पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुरू कराने, उतरौला-फैजाबाद मार्ग पर मनकापुर समपार संख्या 245 पर रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण व प्रयागराज से मनकापुर तक चलने वाली सरयू एक्सप्रेस का गोंडा तक विस्तार करने का मुद्दा रखा। रेल मंत्री ने मांगों के समाधान का भरोसा दिया है। (संवाद)