फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सिल-बट्टे से कूंचकर मां को मार डाला, बचाने में मामा भी गंभीर

Thu, 23 Oct 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
कपड़ों की जांच करते पुलिस अफसर।
विज्ञापन
गोंडा। नगर कोतवाली के पूरे काशी पंडित पुरवा गिर्द गोंडा गांव निवासी संदीप वाल्मीकि ने मां कांति देवी (58) की मंगलवार देर रात घर के अंदर सिल-बट्टे से कूंचकर हत्या कर दी। बचाने दौड़े मामा सूरज वाल्मीकि निवासी नई बाजार तुलसीपुर बलरामपुर पर भी सिल-बट्टे से कई वार किए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूरज को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक कांति देवी ने पति नंदलाल की मौत के बाद मृतक आश्रित कोटे की नौकरी छोटे बेटे प्रदीप वाल्मीकि को दिलवा दी थी। बड़ा बेटा संदीप इससे नाराज रहता था। इस वजह से परिवार में अक्सर झगड़ा होता था।

कांति देवी नगर पालिका परिषद में आउटसोर्स से सफाईकर्मी थीं। विवाद के बाद उन्होंने अपनी जगह पर बड़े बेटे संदीप को काम पर लगा दिया था। हालांकि जब वेतन आता था तो कांति पैसा संदीप को न देकर अपने भाई सूरज को दे देती थीं। इसी बात को लेकर संदीप अक्सर मां से झगड़ता था।
विज्ञापन


मंगलवार देर रात संदीप शराब के नशे में घर पहुंचा और नौकरी व वेतन को लेकर मां से कहासुनी हो गई। इसके बाद गुस्साए संदीप ने सिल-बट्टे से कूंचकर मां को मार डाला। वहां मौजूद मामा सूरज बचाने दौड़ा तो उन पर भी हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गए।

संदीप ने बुधवार सुबह पॉलीटेक्निक में संविदा पर सफाईकर्मी की नौकरी करने वाले छोटे भाई प्रदीप को फोन कर मां की हत्या और मामा सूरज पर हमले की जानकारी दी। प्रदीप ने बताया कि जब वह घर पहुंचे तो भाई संदीप मामा सूरज को लेकर मेडिकल कॉलेज जा चुकाा था। कमरे में मां का खून से लथपथ शव पड़ा था। पूरे घर में जगह-जगह पड़े खून के छीटों से लग रहा था कि मां ने खुद को बचाने के लिए काफी संघर्ष किया।
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत ने बताया कि प्रदीप की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हत्या आरोपी संदीप को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें