फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: हंसिये से वार कर पत्नी को मार डाला

Fri, 29 Aug 2025 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
वजीरगंज के छोटकी कौड़िया में महिला की हत्या के बाद जांच करती पुलिस टीम। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
टिकरी/गोंडा। वजीरगंज के छोटकी गौरिया में जमीन बेचने से मना करने पर शुक्रवार को छोटेलाल यादव ने धान के खेत में पत्नी छोटका (50) की हंसिया से हमला करके हत्या कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से हंसिया बरामद किया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान रंजीत मौर्य ने बताया कि शुक्रवार सुबह सात बजे छोटका घास काटने के लिए घर से करीब 500 मीटर दूर खेत गई थीं। परिजनों के मुताबिक, पीछे-पीछे पति छोटेलाल भी खेत पहुंच गया। आरोप है कि छोटेलाल पत्नी छोटका के नाम की जमीन बेचने के लिए दबाव बना रहा था। छोटका के विरोध जताने पर उसने हंसिया से चेहरे, गले समेत पूरे शरीर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। छोटका के लहूलुहान होकर गिरते ही छोटेलाल भाग गया। शाम को गांव के प्रदीप यादव अपने खेत गए तो शव देखकर पुलिस को सूचना दी।
एएसपी (पश्चिम) राधेश्याम राय ने घटनास्थल का जायजा लेकर परिजनों से पूछताछ की। पता चला कि आरोपी छोटेलाल शराब का आदी है। वह अपने नाम की जमीन बेचकर रकम शराब में उड़ा चुका है।
विज्ञापन

अब पत्नी के नाम की जमीन बेचने के लिए दबाव बना रहा था। पत्नी नहीं मानी तो हंसिया से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी।
इंस्पेक्टर संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि घटनास्थल पर हंसिया मिला है। फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। मृतका के भाई राम सेवक यादव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपी पति छोटेलाल की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें