फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: लखनऊ से छात्रा को अगवा कर पैसे लेकर युवक से कराई शादी

Mon, 27 May 2024 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। लखनऊ के बाजारखाला थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग छात्रा को सीतापुर के दंपती ने चारबाग रेलवे स्टेशन से नशीला पदार्थ खिलाकर अगवा किया। फिर गोंडा लाकर तरबगंज इलाके में एक दंपती के घर में बंधक बनाया। इसके बाद मोटी रकम लेकर एक युवक से छात्रा की शादी करा दी। लखनऊ पुलिस की टीम ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। छठे आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


लखनऊ के बाजारखाला थाने के उपनिरीक्षक व मुकदमे के विवेचक मो. अहमद ने बताया कि छात्रा को सीतापुर के गुढ़ानापुर की रहने वाली प्रियंका और उसके पति राजू ने 19 अप्रैल की दोपहर चारबाग रेलवे स्टेशन पर नशीला पदार्थ खिलाकर अपहृत कर लिया था। उसे अपने साथ गोंडा के तरबगंज के रहने वाले राजाराम यादव उर्फ पप्पू के घर ले गए थे। जहां उसे बंधक बनाकर रखा था। वहां पप्पू और उसकी पत्नी राजपति ने करनैलगंज के चौरी के रहने वाले सुरेंद्र दुबे के बेटे शुभम दुबे से छात्रा की शादी तय कर दी। 21 अप्रैल को शुभम के पिता से मोटी रकम लेकर गोंडा के उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के उत्तरी भवानी मंदिर में छात्रा की शादी करा दी थी।
विवेचक ने बताया कि आरोपी प्रियंका, राजाराम उर्फ पप्पू यादव, उसकी पत्नी राजपति, सुरेंद्र दुबे व शुभम दुबे को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी राजू की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें