फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: झाड़फूंक के दौरान कविता को दिया था शारीरिक कष्ट

Sun, 04 May 2025 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज (गोंडा)। कनकपुर गांव निवासी बाबा ने बेटी कविता (17) की मौत के मामले में पुलिस को तहरीर दी है। आरोप लगाया कि बीमार बेटी को झाड़फूंक के नाम पर शारीरिक कष्ट दिया गया। इसके बाद तबीयत बिगड़ती चली गई। मौत के बाद जल्द शव उठाने का दबाव भी बनाया गया।
विज्ञापन


कविता के पिता बाबा का कहना है कि कई दिन से उसकी तबीयत खराब थी। हालत में सुधार नहीं हुआ तो कुछ लोगों के कहने पर कविता को नवाबगंज गिर्द के धर्मपुरवा गुप्ती शहीद मजार ले गए थे। जहां मजार के कुछ लोगों ने बताया कि बेटी को शैतान का साया है। झाड़फूंक करना पड़ेगा। झाड़फूंक के नाम पर कविता को शारीरिक कष्ट दिया गया। जिससे उसकी हालात बिगड़ गई। शनिवार दोपहर उसकी मौत हो गई। इसके बाद झाड़फूंक करने व अरदास लगाने वाले वहां से भाग गए। साथ ही शव जल्दी ले जाने का दबाव बनाने लगे। आरोप लगाया कि मौत के जिम्मेदार झाड़फूंक करने वाले हैं। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि पीड़ित की ओर से तहरीर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि हुई है। आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही संबंधित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें