फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल आश्रम में कवि सम्मेलन का आयोजन

विज्ञापन
कपिल आश्रम में कवि सम्मेलन का आयोजन। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
नवाबगंज (गोंडा)। कपिल महोत्सव के अवसर पर महंगूपुर ग्राम में स्थित कपिलमुनि आश्रम पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के समापन के बाद प्रांगण में हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसमें गोंडा, श्रावस्ती, दिल्ली के कवियों ने अपनी रचनाएं पढ़ीं। मंच संचालक रवींद्र पांडेय ने भगवान कपिल की वंदना पढ़ते हुए कहा- सबसे प्यारा सबसे न्यारा महंगूपुर का धाम, कपिलमुनि के श्री चरणों में कोटि कोटि प्रणाम। हास्य और व्यंग्य रस के कवि नीरज नालायक ने आधुनिक युग पर करारा व्यंग कसते हुए कहा- आवा आवा नेट का जमाना, भूल गवा पानी अव दाना। जयदीप सिंह सरस ने कहा- लड़िकन का ठंडी मा मिलिगा एक बहाना, तेल लगाए चिक्कन मुक्कन भाड़ मा जाय नहाना, बड़ा ही दुखदायी आवा जाड़ा।
विज्ञापन

वरिष्ठ कवि अशोक टाटम्बरी ने वसंत नामा सुनाते हुए कहा कि- सुख दुख हो एक समान तो जानो वसंत है, कोकिल करे पुकार तो जानो वसंत है। वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर व्यंग कसते हुए परीक्षित तिवारी ने पढ़ा कि- गर बचैक होए सीबीआई से तो होय जाव भजपाई। सुरेंद्र सिंह झंझट ने देश भक्ति से ओतप्रोत अपनी रचना से पड़ोसी मुल्क को ललकारते हुये पढ़ा- आतंकवाद में तोहरे हाथ, वह रे लोखड़ी भीतर घात। भगवान कपिल के जीवन दर्शन पर कविता पाठ करते हुये कवियत्री जोतिमा शुक्ला ने पढ़ा-रात की बात को मत सुबह कीजिये, जिंदगी कीमती है सुलह कीजिये।
कविता पाठ के बाद अवधी भाषा के हास्य अभिनय कलाकार रमेश दूबे रमेशवा ने अपने प्रसिद्ध किरदार निहोरन चाची की भूमिका में लोगों के बीच हंसी-ठहाकों का समा बांधा। निहोरन ने मंच पर मौजूद श्रवण शास्त्री को पुत्री होने का आशीर्वाद देते ही उनके घर लड़की का जन्म हो गया ये बात सबके लिये आश्चर्य करने वाली रही। इस मौके पर रामशंकर शर्मा, संजय पांडेय, शिवम तिवारी, अनुपम पांडेय, अमरेश उर्फ बब्बू पांडेय, सुशील पांडेय, नवनीत पांडेय, बब्बन तिवारी, मनोज तिवारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें