फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: कल सजेगा ‘अमर उजाला’ के कवि सम्मेलन का मंच

Sat, 18 Mar 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। शहर के जयनगरा स्थित गीता इंटरनेशनल स्कूल के सभागार में सोमवार शाम मशहूर कवियों की कविताओं से गुलजार होगी। ‘अमर उजाला’ समाचार पत्र की ओर से आयोजित कवि सम्मेलन साढ़े शाम छह बजे से शुरू होगा।
विज्ञापन

कवि सम्मेलन में कई नामचीन कवि हिस्सा लेंगे। हास्य व्यंग्य के साथ श्रृंगार रस से जुड़े कवि अपनी रचनाएं पढ़ेंगे। मशहूर कवि शंभू शिखर, गजेंद्र प्रियांशु, शशिकांत यादव, रमेश मुस्कान, विकास बौखल कवि मंच पर अपनी प्रस्तुतियों से शाम को आकर्षक बनाएंगे।

शहर के शिक्षाविद्, प्रशासनिक व राजनीतिक हस्तियां भी कवि सम्मेलन का शोभा बढ़ाने पहुंचेंगी। कवि सम्मेलन में प्रवेश नि:शुल्क दिया जाएगा। सीटों का आवंटन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगा।
विज्ञापन


सम्मेलन में इनका है सहयोग

कवि सम्मेलन के आयोजन में जनता महाविद्यालय एवं प्रशिक्षण संस्थान तरबगंज, गिफ्ट (गोंडा मेडिकल सेंटर), रोजवुड इंटर कॉलेज, आरएन पांडेय हास्पिटल प्राइवेट लिमिटेड, कमल मोटर्स, सलूजा एजेंसीज, गीता इंटरनेशनल, पावपल रायल इनफील्ड पोर्टरगंज, खंड विकास अधिकारी मुजेहना विकास मिश्र, भारत गैस, जयपुरिया स्कूल गोंडा, सर्राफा एसोसिएशन, सड़क सुरक्षा समिति, फुलवारी पब्लिक स्कूल, राइस मिल्स एसोसिएशन, जिला शिक्षा समिति आदि का सहयोग रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें