फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पंचायत चुनाव से पहले सियासी तपिश में झुलसा कटरा ब्लॉक

Fri, 26 Sep 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा

सार

माधोपुर में पंचायत चुनाव से पहले भाजपा के दो नेताओं बावन सिंह और भवानी भीख शुक्ला के बीच जबरदस्त विवाद शुरू हो गया है। आरोप-प्रत्यारोप और राजनीतिक गहमागहमी ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। इससे चुनावी माहौल प्रभावित होने की आशंका है।
विज्ञापन
पत्रकारों से वार्ता करते विधायक बावन सिंह। स्रोत: सोशल मीडिया  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माधोपुर । पंचायत चुनाव से पहले जिले का सियासी पारा हाई है। भाजपा के ही दो नेताओं के आमने-सामने आने के बाद आरोप प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। कटरा बाजार से भाजपा विधायक बावन सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करने का समय मांगा है। वहीं, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भवानी भीख शुक्ला ने बृहस्पतिवार को भाजपा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र से मुलाकात कर पूरी स्थिति से अवगत कराया है।
विज्ञापन

विधायक ने पंतनगर स्थित अपने आवास पर बृहस्पतिवार को प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेताओं ने हमें बुलाया था। प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी व क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम को साक्ष्य सहित अवगत करा चुका हूं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात का समय मांगा है। समय मिलने पर शुक्रवार को सीएम से मुलाकात कर घटना के बारे में जानकारी दूंगा।
विधायक ने आरोप लगाया कि कटरा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भवानी भीख शुक्ला इस प्रकार का विवाद सिर्फ चर्चा में बने रहने के लिए कर रहे हैं। वह सपा से विधानसभा का चुनाव लड़ना चाहते हैं। इसके लिए तीन बार शिवपाल यादव से मुलाकात कर चुके हैं। सपा के पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे चुनाव हार चुके हैं। अब नए नेता के रूप में वह खुद को प्रस्तुत करने के लिए विवाद कर रहे हैं। विधायक ने ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भवानी भीख शुक्ला का कहना है कि वह पार्टी नेताओं के संपर्क में है। बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष से मुलाकात की गई है।
ब्लॉक में सामान्य रहा काम, समर्थकों के साथ पहुंचे प्रमुख के बेटे
बृहस्पतिवार दाेपहर करीब एक बजे ब्लॉक परिसर में माहौल सामान्य रहा। ब्लॉक कर्मी अपने-अपने पटल का काम निपटाते नजर आए। कर्मियों से मंगलवार के विवाद के बारे में पूछा गया तो उनका बस इतना कहना था कि हमसे क्या लेना। वह तो बस राजनीति है। इस बीच कुछ लोग ब्लॉक परिसर में सियासी गुत्थी सुलझाते नजर आए। ब्लॉक प्रमुख के बेटे शंकर भगवान शुक्ल अपने समर्थकों के साथ ब्लॉक कार्यालय में मौजूद रहे।
विवाद ने बढ़ाई चिंता
मंगलवार को विवाद एक ही दल के दो नेताओं के बीच हुआ, इसने प्रशासनिक तंत्र की चिंता बढ़ गई है। वजह, आगामी पंचायत चुनाव हैं। दोनों नेताओं का इस चुनाव में सीधा दखल रहता है। ऐसे में कहीं न कहीं, इसका असर चुनाव पर पड़ना तय माना जा रहा है। इससे पहले वर्ष 2021 में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान भी हंगामा हुआ था। उस वक्त का एक वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। इन स्थितियों को देखते हुए गोपनीय स्तर से जानकारी जुटाई जा रही है। इंस्पेक्टर राजेश सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। घटना को लेकर जो भी वीडियो वायरल हो रहा है, उसका परीक्षण किया जा रहा है।
छोटी-छोटी चीजों पर ध्यान न दें
ब्लॉक परिसर में मंगलवार को जो हुआ, बहुत गलत हुआ। मामले को सुलझाने में पिता जी लगे हैं, मैं भी लगा हूं। यह सब गलतफहमी के कारण हुआ है। दोनों नेता दमदार हैं। दोनों पक्षों से निवेदन है कि हालात को समझें। छोटी-छोटी चीजों पर ध्यान न दें।
विज्ञापन

-करन भूषण सिंह, सांसद कैसरगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें